तौलिया शीशा और कंघी जैसी चीजों के लिए 50 अधिकारियों को रखा ड्यूटी पर, अब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगा डाली क्लास
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के डायरेक्टर विवेक बंजल को कड़ी फटकार लगाई है। प्रयागराज के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के लिए तैयार किया गया।
उनका विस्तृत प्रोटोकॉल सोशल मीडिया पर सामने आते ही विवाद का कारण बन गया। इस यात्रा में व्यक्तिगत सुविधाओं के लिए लगभग 50 अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर सवाल खड़े हुए।
वायरल हुआ विस्तृत ट्रैवल प्लान
सोशल मीडिया पर वायरल 21 बिंदुओं वाले ट्रैवल डॉक्यूमेंट में बंजल के आगमन से लेकर संगम स्नान, मंदिर दर्शन और नाव विहार तक की पूरी योजना दर्ज थी।
इसके साथ ही तौलिया, कंघी, शीशा, हेयर ऑयल, अंडरगारमेंट और अन्य ग्रूमिंग किट तक की सूची शामिल थी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
मंत्री ने भेजा कारण बताओ नोटिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सिंधिया ने विवेक बंजल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह प्रोटोकॉल तय नियमों के खिलाफ है और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसा प्रतीत होता है।
सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना
दस्तावेज़ सामने आने के बाद आम लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दौरे की तीखी आलोचना की। जूनियर इंजीनियर से लेकर डिविजनल स्तर तक के अधिकारियों को निजी इंतजामों में लगाए जाने पर नाराज़गी जताई गई।
कई यूजर्स ने इसे सरकारी संसाधनों के अनुचित इस्तेमाल का उदाहरण बताया, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया।
You may also like
-
चलती ट्रेन में बना डाला ‘हनीमून सुइट’
-
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच नरम पड़े चन्नी!
-
एमपी में बड़ा ‘गेहूं घोटाला’: 13 जिलों से 7,168 टन सरकारी गेहूं गायब
-
क्या बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा का टिकट संकट में? दो नए नामों की चर्चा तेज
-
असहमति की शब्दावली ..कार्यकर्ता “अर्बन नक्सल” है, प्रदर्शनकारी “आंदोलनजीवी” है, पत्रकार “प्रेस्टीट्यूट” है और जनाज़े में शामिल लड़का “पत्थरबाज़”
