politicswala report
बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेता हुए शामिल
पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई।
भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने।
मंत्रिमंडल में भाजपा, जदयू समेत कई दलों को प्रतिनिधित्व मिला है। युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी और कई वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार पद की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पटना के गांधी मैदान में आयोजित उत्सवी समारोह में नीतीश कुमार के साथ
26सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की ।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मंत्रिमंडल में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, 26 मंत्रियों ने ली शपथ
शपथग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा-
“नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई।
वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!”
मंत्रिमंडल में भाजपा को 14, जनता दल (यूनाइटेड) को 8, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 2,
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 स्थान मिला है।
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी नेताओं का चयन किया गया, जिसमें एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है।
नए मंत्रियों में श्रेयसी सिंह, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद,
रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश जैसे नाम प्रमुख हैं।
समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 16 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
शपथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का अभिवादन किया और गमछा लहराकर उत्साह बढ़ाया, जिसका जनसमूह ने भी जोरदार स्वागत किया।
दीपक प्रकाश
उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। वे किसी सदन के सदस्य नहीं हैं,
इसलिए उन्हें विधान परिषद में मनोनीत किया जाएगा। पहले उनकी मां
स्नेहलता कुशवाहा का नाम चर्चा में था, जो पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
संतोष सुमन
जीतन राम मांझी के पुत्र और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को दोबारा मंत्री बनाया गया है।
पिछली सरकार में उनके पास लघु जल संसाधन मंत्रालय था। हम से इस बार पांच विधायक चुनकर आए हैं।
सबसे कम उम्र की मंत्री श्रेयसी
सबसे कम उम्र की मंत्री श्रेयसी सिंह (34) बनी हैं, वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव (79) सबसे बुजुर्ग मंत्री बने हैं।
श्रेयसी पूर्व रेल राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं।
कॉमनवेल्थ गेम में शूटिंग में गोल्ड ले चुकी हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव 9वीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
You may also like
-
मणिपुर में NDA की वापसी: युमनाम खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति शासन समाप्त
-
ऑपरेशन ‘किया’: जम्मू & कश्मीर में जैश के दो आतंकी ढेर! सेना ने अमेरिकन M4 और AK-47 बरामद की
-
SIR पर ममता बनर्जी का हमला: बोलीं—चुनाव आयोग बंगाल को कर रहा है टारगेट, नामों के मामूली मिसमैच पर नोटिस हों वापस!
-
राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा मेरे गद्दार दोस्त, फिर बढ़ाना अपना हाथ!
-
गाजियाबाद में मोबाइल गेम की लत ने छीनी तीन जिंदगियां, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे!
