Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को श्रमिक वर्ग के लिए एक बड़ी राहत योजना की शुरुआत की।
इस मौके पर उन्होंने वार्षिक वस्त्र सहायता योजना (Annual Clothing Assistance Scheme) की राशि का सीधा अंतरण किया गया।
बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों के हित में यह बड़ी पहल की गई।
16 लाख मजदूर, 802 करोड़ की राशि जारी
वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार की राशि का अंतरण किया गया है।
16 लाख 4 हजार 929 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सीधे बैंक खातों में 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी गई है।
सरकार का दावा है कि यह योजना श्रमिक वर्ग के जीवनस्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी।
निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिक अक्सर आर्थिक तंगी और असुरक्षा की स्थिति में रहते हैं।
ऐसे में यह सहायता राशि न केवल उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।
बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है।
इस अवसर पर पटना के मुख्यमंत्री आवास संकल्प में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग के मंत्री और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्रियों ने भी श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 5000 रुपए प्रति श्रमिक की दर से 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खाते में वस्त्र सहायता योजना के तहत 802 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि का हस्तांतरण किया तथा… pic.twitter.com/1fgGGdkhdb
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ वेब पोर्टल का शुभारंभ
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल की मदद से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक अधिक पारदर्शी और तेजी से पहुंचेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और वंचित वर्ग सम्मानजनक जीवन जी सके।
नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि श्रमिक वर्ग बिहार की प्रगति की रीढ़ है।
ऐसे में उनके अधिकारों और जरूरतों की पूर्ति करना सरकार की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस तरह की योजनाएं न केवल श्रमिकों को मजबूती देंगी, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही गरीब और वंचित वर्ग की मदद के लिए काम कर रही है।
सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे लगातार नई योजनाएं लागू कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए आगे भी ऐसी पहलें जारी रहेंगी।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज नहीं
चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों को दिए जाने वाले लोन पर सरकार अब ब्याज नहीं लेगी।
1 दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है।
कर्ज लौटाने का पीरिएड 5 से बढ़ाकर 7 साल कर दिया है। इस फैसले से राज्य के 4 लाख से ज्यादा छात्रों को फायदा होगा।
बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 16, 2025
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCC) बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण शैक्षिक ऋण योजना है।
इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत छात्रों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे वित्तीय बाधाओं के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ें।
योजना का नारा “सभी के लिए शिक्षा” है। 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की शुरुआत की थी।
You may also like
-
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, रामनिवास रावत घोषित हुए विधायक
-
वंशवाद की खिलाफत करने वाले नीतीश आज वंशवाद की वकालत कर रहे हैं..
-
जब-जब प्रेमचंद ने क्रिकेट पर लिखा, खेल सिर्फ खेल नहीं रहा
-
नीतीश कुमार के बेटे की कैबिनेट के नामों का हुआ खुलासा!
-
पश्चिम बंगाल चुनाव में इन्फ्लुएंसर्स को एक रील के 80000 रुपये!
