AI डीपफेक पर सख्त हुए नितिन गडकरी, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे लगाया मानहानि का केस!
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर वायरल कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर करते हुए ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने और उसके आगे प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है।
याचिका में Meta, X सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य संबंधित पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। गडकरी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार को E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति से निजी आर्थिक लाभ होने जैसे दावे फैलाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह झूठे और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
गडकरी ने अदालत को बताया कि E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम सड़क परिवहन मंत्रालय नहीं, बल्कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। इसलिए इस नीति को लेकर उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं।
उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि कथित डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाने के साथ-साथ ऐसे कंटेंट के दोबारा प्रसार को भी रोका जाए। मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए अंतरिम राहत की मांग पर सुनवाई के लिए इसे सूचीबद्ध कर लिया है।
इससे पहले भी नितिन गडकरी E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दे चुके हैं। उनका कहना है कि E20 ईंधन को व्यापक परीक्षण के बाद लागू किया गया है और अब तक इसके कारण वाहनों के इंजन खराब होने की कोई आधिकारिक शिकायत सरकार के पास नहीं आई है। साथ ही उन्होंने एथेनॉल उत्पादन को किसानों की आय बढ़ाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में संशोधन वि

धेयक पेश; दोषियों पर 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी
You may also like
-
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
-
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
-
ओवैसी का मस्क पर निशाना, बोले- मोदी का विरोधी हूं, लेकिन कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा
-
राहुल गांधी पर गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-
एनएमडीसी सतर्कता कार्यक्रम में एनएसएल पोर्टल, क्वार्टर प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ

