इंदौर। पैसा कैसा सिर चढ़कर बोलता है, ये नारायण पटेल ने साबित कर दिया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए मान्धाता विधायक ने आज खुलकर बिकने-खरीदने की बात मान ली। उनकी नामांकन रैली में कोंग्रेसियो के बिकाऊ नहीं टिकाऊ नारे लगाए। इस पर भड़के नारायण पटेल बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतना पैसा है कि पूरी कांग्रेस खरीद ले।
विश्लेषकों का कहना है कि इस बयान ने जरिये नारायण पटेल ने ये भी बता दिया कि जो भी विधायक भाजपा में गये हैं सबको महाराज के पैसों से ख़रीदा गया है। भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल की भड़ास निकाली। पटेल ने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी कांग्रेस क्या, पूरी कांग्रेस ही खरीद लें।
बुधवार को नामांकन रैली जब कांग्रेस कार्यालय के सामने से गुजरी तो कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने लगे। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गए थे।
मांधाता सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा कि यह तो घिसी-पिटी बात हो गई है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इनके खिलाफ हमारे 25 विधायकों ने इस्तीफा दिया। हमारे सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी क्या वे पूरी कांग्रेस खरीद लें।
इतनी बड़ी स्टेट है उनकी। ऐसे लोगों के लिए इनके पास इतने ही शब्द रह गए हैं। 15 माह में कोई विकास तो नहीं किया। अब कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये ऐसी बातें कर रहे हैं।
सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के 25 विधायकों ने जनहित में इस्तीफे दिए यह उनका त्याग है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास विधायकों को सुनने, समझने के लिए टाइम तक नहीं था जब सरकार गिरी तो आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कालसन माता मंदिर परिसर की चुनावी सभा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव, गरीब किसानों के लिए योजना बनाते हैं। इसलिए वे प्रदेश के नायक है। दूसरी तरफ तत्कालीन मुख्यमंत्री खलनायक और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सिर्फ कार्टून है।
You may also like
-
भोपाल में दुर्गा विसर्जन और दशहरे के लिए गाइडलाइन जारी, घाटों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे गोताखोर
-
भोपाल के गोविंदपुरा में बड़ा एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 21 शोरूम-गोदामों के आवंटन रद्द
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 हफ्ते की गर्भावस्था खत्म करने की दी अनुमति
-
शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब
-
दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए नए नियम प्रस्तावित, बुजुर्गों की मदद और फर्स्ट एड बॉक्स रखना होगा जरूरी
