नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक
सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया नाना पाटेकर ने: सीएम
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
You may also like
-
शिवराज सिंह चौहान फिर बने दादा, पोते ‘अहान’ का गायत्री मंत्र से हुआ स्वागत; घर में गूंजी किलकारी
-
धार में बिना भूमिपूजन-प्रचार छह घंटे में सुधरा अस्पताल का जर्जर रास्ता, समाजसेवियों ने कराया डामरीकरण
-
भोपाल में सिद्धांता अस्पताल सील, G+1 की मंजूरी पर खड़ी कर दीं 4 मंजिलें; लाइसेंस रद्द
-
दुर्ग में बनेगी साइंस सिटी, वैज्ञानिक प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
-
छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, सिंगापुर दौरे में ₹43,600 करोड़ की FDI प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता
