भाजपा सरकार में सिंधिया का राज, नए चेहरों मौका देकर पार्टी ने दिए बड़े संकेत, शिवराज को सिर्फ 7 मंत्री मिले जबकि सिंधिया को 9 मिले
दर्शक
इंदौर। शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। सारे गुणा भाग के बाद अंतिम संख्या हुई तैतीस। यानी कुल 34 मंत्री शिवराज बना सकते हैं, इसमें से 33 बन चुके। एक बर्थ अभी खाली है। उप मुख्यमंत्री वाले सारे कयास भी ख़ारिज हो गए। आज कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। 5 पहले शपथ ले चुके।
वैसे देखा जाए तो इसे उपचुनाव के परिणाम तक संयुक्त सरकार कह सकते हैं। क्योंकि ये पूरी तरह से भाजपा के कमल दल वाली सरकार नहीं है। कुल 33 में भाजपा के खाते में 19 मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से 11 और तीन ऐसे कांग्रेसी हैं जो भाजपा में शामिल हुए। इस तरह से शिवराज के गणों में 14 अन्य कह सकते हैं। जाहिर है इस मंथन से जो अमृत निकला वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से आया, विष शिवराज को पीना पड़ा। वे अपने कई करीबियों को मंत्री नहीं बनवा सके।
Related stories…
https://politicswala.com/2020/07/02/jyotiraditya-narendratomar-shivraj-madhypadesh/
ये इस सरकार के 14 मंत्री ऐसे हैं जिन्हे उपचुनाव का सामना करना है। ये प्रदेश की संभवतः पहली ऐसी सरकार है जिसमे 40 फीसदी मंत्री विधायक नहीं हैं। ये वो लोग है जो सिंधिया के साथ विधायकी छोड़कर भाजपा में आये हैं। इस मंत्रिमंडल ने प्रदेश में बदलती भाजपा का भी संकेत साफ़ दे दिया। भाजपा आलाकमान पुराने नेताओं को हटाकर नए चेहरे आगे लाना चाहता है। कई पुराने कद्दावर नेता जो मंत्री भी रह चुके इस बार बाहर ही रहे। इसी तरह इस सरकार में 41 फीसदी मंत्री ऐसे हैं, जो पूर्व कांग्रेसी हैं।
ताज़ा कैबिनेट को देखें तो आज शपथ लेने वाले भाजपा के 16 नेताओं में से 7 पुराने है, जबकि नौ ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। इसी तरह सिंधिया खेमे से लिए गए 9 मंत्रियों में से चार पहली बार मंत्री बने हैं। इस सरकार में एक और बड़ी बात है कि 28 मंत्रियों में से 41 फीसदी पूर्व कांग्रेसी हैं। शिवराज खेमे से सिर्फ 7 और सिंधिया के हिस्से 9 मंत्री भी भविष्य की राजनीति का इशारा है।
Related stories…
https://politicswala.com/2020/07/01/narottammishra-kailashvijayvagiya-shivraj-mantimandal-madhypadesh-jyotiradity-sindhiya/
You may also like
-
Google का बड़ा खुलासा! 13 लाख एंड्रॉयड डिवाइस में मिला खतरनाक मैलवेयर
-
ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में 4 ठिकानों पर छापेमारी
-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रोकने अब जातिवाद पर उतरे षडयंत्रकारी
-
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
-
पराली जलाने में मध्य प्रदेश देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल, 45 दिनों में आए 538 मामले
