इंदौर
मध्य प्रदेश सरकार का खजाना इन दिनों नई गाड़ियां खरीदने की अनुमति नहीं दे रहा है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने इनोवा क्रिस्टा हाइब्रिड कार की मांग की है।
गृह विभाग के स्टेट गैरेज की ओर से इसके लिए बजट का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था, जिसे बजट की कमी बताकर लौटा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि नए वाहन अभी नहीं लिए जा रहे हैं, इसलिए फिलहाल पुराने वाहनों की मरम्मत कराकर काम चलाया जाए।
द्वितीय अनुपूरक बजट की तैयारी, अनावश्यक खर्च पर रोक
दरअसल द्वितीय अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटे वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव न भेजा जाए, जिससे राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अनावश्यक भार पड़े। राज्य सरकार पर कर्ज भी पांच लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बता दें कि प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों के लिए जो वाहन खरीदे जाते हैं, वे हाइब्रिड नहीं होकर बेस मॉडल के होते हैं।
You may also like
-
MP में अचल संपत्तियों की नई गाइडलाइन की तैयारी शुरू, 31 मार्च तक होंगी लागू
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान कल करेंगे सीप-अंबर परियोजना का लोकार्पण
-
13 दिन के नवजात को लेकर धरने पर बैठीं पार्षद, करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल
-
रायपुर के 2 करोड़ के एप्पल स्टोर चोरीकांड में दो और गिरफ्तार, देवास से दबोचे गए आरोपी
-
अतिक्रमण पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, सीधी में 34 मकानों को बुलडोजर से हटाया
