केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL डायरेक्टर की लगा दी क्लास, तौलिया शीशा और कंघी जैसी चीजों के लिए 50 अधिकारी रखते थे साथ

Share Politics Wala News

तौलिया शीशा और कंघी जैसी चीजों के लिए 50 अधिकारियों को रखा ड्यूटी पर, अब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगा डाली क्लास

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के डायरेक्टर विवेक बंजल को कड़ी फटकार लगाई है। प्रयागराज के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के लिए तैयार किया गया।

उनका विस्तृत प्रोटोकॉल सोशल मीडिया पर सामने आते ही विवाद का कारण बन गया। इस यात्रा में व्यक्तिगत सुविधाओं के लिए लगभग 50 अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर सवाल खड़े हुए।

वायरल हुआ विस्तृत ट्रैवल प्लान

सोशल मीडिया पर वायरल 21 बिंदुओं वाले ट्रैवल डॉक्यूमेंट में बंजल के आगमन से लेकर संगम स्नान, मंदिर दर्शन और नाव विहार तक की पूरी योजना दर्ज थी।

इसके साथ ही तौलिया, कंघी, शीशा, हेयर ऑयल, अंडरगारमेंट और अन्य ग्रूमिंग किट तक की सूची शामिल थी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

मंत्री ने भेजा कारण बताओ नोटिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सिंधिया ने विवेक बंजल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह प्रोटोकॉल तय नियमों के खिलाफ है और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसा प्रतीत होता है।

सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना

दस्तावेज़ सामने आने के बाद आम लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दौरे की तीखी आलोचना की। जूनियर इंजीनियर से लेकर डिविजनल स्तर तक के अधिकारियों को निजी इंतजामों में लगाए जाने पर नाराज़गी जताई गई

कई यूजर्स ने इसे सरकारी संसाधनों के अनुचित इस्तेमाल का उदाहरण बताया, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया।

यह भी पढ़ें- NCERT की किताब में ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर CJI सख्त: कहा न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं, खुद देखेंगे मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *