इंदौर
शहर के व्यस्त भंवरकुआं चौराहा इलाके में स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की इमारत में शनिवार शाम अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त हॉस्टल के भीतर ठहरी हुई लगभग 50 छात्राओं को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया।
चौथी मंजिल की गैलरी में लगे साइन बोर्ड से भड़कीं लपटें
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आगजनी की यह घटना भवन की चौथी मंजिल पर गैलरी में लगे एडवरटाइजिंग साइन बोर्ड और वहां रखी वॉशिंग मशीन में शुरू हुई। लपटों की चपेट में आने से आसपास रखे कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गए। धुआं और आग फैलने की भनक लगते ही तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को इमारत के पिछले हिस्से के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
You may also like
-
योग विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन मंत्री विश्वास सारंग और हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर होंगे शामिल
-
जनजातीय समाज की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने प्रतिबद्ध है सरकार
-
प्रेम विवाह से नाराज ससुर की खौफनाक साजिश, मुंहबोले दामाद से कराई अपने ही दामाद पर फायरिंग
-
मध्य प्रदेश में बाघों का बढ़ता दबदबा, बफर क्षेत्र में CCF की कुर्सी खाली, वन्यजीव घटनाओं में इजाफा
