-एक जिले में 100 बूथ करें मजबूत
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल हुए।
कमलनाथ ने महिला कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हर जिले और ब्लाक की अलग-अलग रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सजावट के लिए नहीं है। लोग बड़ी-बड़ी रैली निकलते हैं और हजारों वोट से हार जाते हैं।
उन्होंने महिला कांग्रेस संगठन को गांवों पर फोकस करने और सदस्य बनाने के लिए कहा। उन्होंने महिला संगठन को कहा कि पूरे जिले पर फोकस मत करिए। एक जिले में 100 बूथ को मजबूत करें।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से गांव और बूथ की लिस्ट देने को भी कहा। साथ ही कमलनाथ ने महिला सदस्य बनाने और महिला कांग्रेस को बाल कांग्रेस की मदद करने के लिए निर्देश दिए।
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सस्कृति देश की संस्कति है। यह संस्कृति हमें जोड़ कर रखती है। आज देश में इसी संस्कृति पर हमला हो रहा है।
उन्होंने महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में बहुत परिवर्तन हुआ है। उसको आपको पहचानना है। पहले महिलाएं राजनीतिक सभाओं में नहीं आती थीं। अब एक ही परिवार में अलग-अलग वोट देते हैं। ये परिवर्तन हुआ है। महिला कांग्रेस को इस परिवर्तन को समझना है।
बीजेपी गुमराह करने में मजबूत : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सबसे बड़ी शक्ति है, लेकिन आसानी से गुमराह हो जाती है। बीजेपी गुमराह करने में मजबूत है।
उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं, उसके संगठन से है। हमें नौजवान, किसान, व्यापारी के सामने प्रदेश की तस्वीर रखना है।
साथ ही उन्होंने जिले में संक्रिय सामाजिक संगठनों से भी जुड़ने के लिए कहा। कमलनाथ ने कहा कि विधनसभा चुनाव में 1 साल 10 महीने बचे हैं। समय कम है। अब पूरी तरह चुनाव की तैयारी में लग जाना है।
साथ ही कमलनाथ ने कहा कि हमें हम चुनाव क्यों हार रहे हैं, उसका पोस्टमार्टम करना जरूरी है। हम जहां-जहां चुनाव हारे वहां रिसर्च कर रहा हूं।
आदिवासी युवाओं को गुमराह कर रही बीजेपी : कमलनाथ ने बीजेपी के क्रांतिकारी टंट्या भील की जयंती पर यात्रा निकालने पर तंज कसते हुए कहा कि यह कलाकारी की राजनीति है। आदिवासी युवाओ को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। युवा गुमराह नही होंगे।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल ने कहा कि महिला कांग्रेस की रणनीति यह है कि सामाजिक मुद्दों को जनता के बीच जाएंगे।
भाजपा की पोल खोलना है। महंगाई, बेरोजगारी के बारे में लोगों को जाकर बताना है। कोरोना में मृतकों के परिवार से महिलाएं जाकर मिलेंगी। साथ ही सभी क्षेत्रों में महिला कांग्रेस काम करके जनता को जोड़ेगी।
बता दें बैठक के बाद महिला कांग्रेस से पीसीसी मुख्यालय से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक जनजागरण यात्रा भी निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी शामिल हुईं।
You may also like
-
महाराष्ट्र में भाषा की राजनीति: मराठी न बोलने पर पीटना और माफ़ी मंगवाना अब ‘नया चलन’?
-
असीम मुनीर पाक के अगले राष्ट्रपति! शहबाज की कुर्सी पर भी संकट, बिलावल को PM बनाने की चर्चा
-
राजस्थान विमान हादसा: चूरू में IAF का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
-
दिल्ली सहित 5 शहरों में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, नए नियम 1 नवंबर से होंगे लागू
-
गुजरात पुल हादसा: महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीरा ब्रिज ढहा, 9 लोगों की मौत, 8 को बचाया