NALSAR के अंतिम वर्ष के छात्र दीक्षांत समारोह में CJI को नहीं चाहते…
CJI के हालिया आचरण और नीट प्रदर्शन के दौरान दिए गए बयानों को लेकर छात्रों में असहमति है; छात्रों ने प्रशासन से दीक्षांत समारोह में CJI को मुख्य अतिथि बनाने की परंपरा पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के बड़ी संख्या में छात्र अपने दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में नहीं चाहते हैं।
विश्वविद्यालय ने अभी तक दीक्षांत समारोह की तारीख की घोषणा नहीं की है और न ही मुख्य अतिथि के रूप में CJI की मौजूदगी की पुष्टि की है। हालांकि, NALSAR में CJI द्वारा दीक्षांत समारोह को संबोधित करना लंबे समय से चली आ रही परंपरा रही है।
छात्रों की यह असहमति नई दिल्ली में NEET प्रदर्शन के दौरान CJI के हालिया कार्यों और बयानों को लेकर है।
NALSAR में NEET प्रदर्शनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन की शुरुआत 20 जुलाई को कैंपस में दिखाई दी थी। इसके बाद यह समर्थन एक सामूहिक विरोध प्रदर्शन में बदल गया।
यह उस समय हुआ जब CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने Cockroach Janta Party के संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कथित ज्यादती के खिलाफ स्वतः संज्ञान (suo motu) लेकर कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया।
इस दौरान CJI की कुछ टिप्पणियां, जैसे “हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है” और “हमारा समय बर्बाद मत करो और अपना समय भी बर्बाद मत करो”, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।
23 जुलाई को 2026 बैच के छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice-Chancellor) और प्रशासन को पत्र लिखकर दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में CJI को आमंत्रित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
25 जुलाई तक 2027, 2028, 2029, 2030 और 2031 बैच के छात्रों ने भी इस मांग का समर्थन किया। इन बैचों में लगभग 380 छात्र शामिल हैं, जिन्होंने 2026 बैच द्वारा शुरू किए गए इस मांग-पत्र का समर्थन किया।
सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया की इस महीने दीक्षांत समारोह आयोजित होने की संभावना कम है, क्योंकि महीने के बाद के सप्ताहों में कुछ कक्षाओं की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं।
You may also like
-
प्राइवेट अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की मनमानी कीमत पर सरकार सख्त, शुरू हुई नई पहल
-
दुनियाभर में बढ़ा भूजल संकट, 2025 में 34% निगरानी केंद्रों पर सामान्य से नीचे पहुंचा जलस्तर
-
नेपाल बाढ़ से सबक, वैज्ञानिक की बड़ी सलाह- कुछ मिनट पहले मिले अलर्ट तो बच सकती हैं जानें
-
तेजस में उड़ान के बाद जापान के एयर चीफ बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात, भारत का आभार
-
Weather Alert: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
