केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को सीएए पर भाषण देते वक्त, इतिहासकार इरफ़ान हबीब ने मंच पर चढ़कर रोका
इंदौर। वामपंथी इतिहासकार इरफान हबीब को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का नाम तक सुनना गवारा नहीं है। ताजा घटना केरल के कन्नूर की है। यहॉं भारतीय इतिहास कॉन्ग्रेस को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए उन्होंने मौलाना आजाद का हवाला दिया।
फिर क्या था इरफान हबीब सीधे मंच पर पहुॅंच गए और राज्यपाल को बोलने से रोकने की कोशिश की। केरल गवर्नर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। ट्वीट कर बताया गया है कि जब राज्यपाल ने मौलाना आजाद का हवाला दिया तो इरफान हबीब मंच पर पहुॅंच गए। उन पर चिल्लाने लगे। राज्यपाल के सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की।
जिसके बाद गर्वनर ने कहा कि आपको विरोध करने का पूरा अधिकार है। लेकिन आप मुझे चुप नहीं करा सकते। खान ने बार-बार कहा है कि सामने बैठे कुछ प्रतिनिधियों ने सभागार के अंदर विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब आप बहस और चर्चा के लिए दरवाजा बंद करते हैं तब आप हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।
You may also like
-
असम के सत्ता केंद्र में भाजपा की आंतरिक दरारें कैसे आईं सतह पर
-
रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर, निर्मला सीतारमण ने कहा रुपया ठीक चल रहा है….
-
मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी से बाहर निकालो बीजेपी सांसद कोवा लक्ष्मण की डिमांड…सुप्रीम कोर्ट ने जताया ऐतराज!
-
क्या हिन्दू शक्ति का नया प्रतीक है? सीएम योगी का बुलडोजर!
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
