-12 नवंबर से दौरे पर रहेंगे अमित शाह; बनाएंगे खास रणनीति
नई दिल्ली। यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का सघन अभियान इस सप्ताह शुरू होने जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह के 12-13 नवंबर के दौरे के साथ पार्टी की चुनावी रणनीति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यकर्ता अपना-अपना मोर्चा संभाल लेंगे।
शाह 12 नवंबर को वाराणसी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेने जा रहे हैं, जहां से वह पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे।
यूपी में भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह 2014 के लोकसभा चुनाव के समय से ही राज्य की रणनीति के केंद्र में रहे हैं।
इसके बाद चाहे वह विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का, शाह की रणनीति पर ही पार्टी अमल कर आगे बढ़ती रही है। अब एक बार फिर शाह प्रदेश के कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्री देने जा रहे हैं।
नवंबर में शाह के दो बड़े दौरे उत्तर प्रदेश में होंगे, जिसमें पहला दौरा 12-13 नवंबर को है। दूसरा दौरा 19 से 21 नवंबर के बीच होगा।
पार्टी की हाल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खासा महत्व दिया था, जो उसकी चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
अब पार्टी पूरी तरह चुनावी मूड में है और उसने देश के सबसे बड़े राज्य के लिए देश भर के अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न मोर्चों पर तैनात करने का फैसला किया है।
यह कार्यकर्ता इसी माह अपने-अपने क्षेत्रों की कमान संभालेंगे और विधानसभा चुनाव तक वहीं डटे रहेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में इनकी तैनाती होगी। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली के कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा होगी।
सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों के साथ चुनावी रणनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में बुलाया गया है।
पूरी चुनावी रणनीति की कमान केंद्रीय चुनाव प्रभारियों की टीम संभाल रही है, जिसके मुखिया केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।
इसके अलावा संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह समन्वय का दायित्व संभाले हुए हैं। इससे प्रदेश के नेतृत्व को पूरे राज्य में दौरा करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
You may also like
-
भारत ने डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा-आप बीच में मत पड़ो.. . हम काफी हैं
-
रिश्वतखोर एसडीएम ने सबूत मिटाने किसान की कार में लगवा दी आग !
-
पश्चिम बंगाल में आरएसएस 16 को करेगी रैली, भागवत भी करेंगे शिरकत
-
मोहन सरकार ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर करेगी सुप्रीम कोर्ट का रुख
-
19 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, मंत्रियों के नाम पर भी अटकलें तेज