राज्यपाल पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदाय की एंबुलेंस
लोक भवन में हुआ गरिमामय लोकार्पण समारोह
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोक भवन में आयोजित गरिमामय आयोजन में भारतीय रेडक्रॉस की जिला शाखाओं को प्रदाय की जाने वाली 06 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष श्याम सिंह कुमरे, सचिव रामेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी एवं भारतीय रेडक्रॉस की जिला इकाइयों के पदाधिकारी और लोक भवन चिकित्सालय के चिकित्सक मौजूद थे।
राज्यपाल पटेल ने जिला शाखाओं को प्रदान की जा रही प्रत्येक एंबुलेंस का सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत पूजन किया। वाहनों को झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। लोकार्पण समारोह में एन.एच.डी.सी. लिमिटेड भोपाल के द्वारा निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत प्रदत्त एंबुलेंस भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा सिवनी, खण्डवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, नरसिंहपुर एवं भोपाल को प्रदाय की गई है।
You may also like
-
सीएम मोहन यादव 24 नवंबर से जाएंगे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया, निवेशकों से करेंगे मुलाकात
-
राष्ट्रपति भवन से 51 शिल्पकारों को न्योता, कोंडागांव के 38 कलाकारों को मिला आमंत्रण
-
जबलपुर हाईकोर्ट सख्त, सूचना आयुक्तों के खाली पद जल्द भरने के मुख्य सचिव को निर्देश
-
भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, मिसरोद और एयरोसिटी में 78 प्लॉट बेचेगा BDA
-
इंदौर में मिला एथनॉल-मुक्त 100 ऑक्टेन पेट्रोल, सामान्य पेट्रोल से 50 रुपये महंगा
