ग्वालियर.
दीपावली पर घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने के लिए नगर निगम के स्वच्छ दिवाली एक रुपये वाली अभियान में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी हो रही है।
21 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान में 11 दिन के भीतर नागरिकों ने 10 हजार 829 वस्तुएं दान की हैं। इनमें कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं।
1 व्यक्ति अधिकतम 5 वस्तुएं ले सकेगा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत घरों से एकत्रित सामग्री को फूलबाग स्थित थ्री आर सेंटर में छंटाई और जरूरी मरम्मत के बाद दोबारा उपयोग योग्य बनाया जाएगा। तीन नवंबर से यह वस्तुएं जरूरतमंदों को मात्र एक रुपये प्रति वस्तु की दर से उपलब्ध कराई जाएंगी। एक व्यक्ति अधिकतम पांच वस्तुएं ले सकेगा।
You may also like
-
CG बोर्ड और JEE Main की तारीखों में टकराव, छात्रों ने मांगा तैयारी के लिए अतिरिक्त समय
-
कटनी से भेजा गया चार करोड़ का फोर्टिफाइड चावल एक साल से लापता, 32 गाड़ियों का सुराग नहीं
-
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
-
हरदा में युवक की मौत के बाद छीपाबड़ में चक्काजाम, मारपीट से हत्या के आरोपों पर हंगामा
-
छतरपुर में मछली पकड़ने के लिए फेंका डायनामाइट, हाथ में फटने से युवक का पंजा उड़ा
