ग्वालियर
1 नवंबर 2026 बजरंग भक्त मंडल द्वारा सेवा, समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं को समर्पित अपने निरंतर सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को दो महत्वपूर्ण सेवा कार्य संपन्न किए गए। मंडल द्वारा प्रातः 8 बजे जनकताल स्थित गौशाला में गोवंश के लिए 625 किलो हरे चारे की सेवा की गई। वहीं प्रातः 9 बजे जयारोग्य अस्पताल परिसर में जरूरतमंद मरीजों के परिजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण सेवा आयोजित की गई।
गौमाता को 625 किलो हरे चारे का अर्पण
बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत 7 वर्षों से निरंतर गौसेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी सेवा श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में 625 किलो हरे चारे की व्यवस्था कर गोवंश को हरा चारा अर्पित किया गया। मंडल के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की तथा जीवदया एवं करुणा का संदेश दिया।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा कि गौसेवा हमारी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग होने के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व भी है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए।
जयारोग्य अस्पताल परिसर में किया भोजन वितरण
गौसेवा के साथ-साथ बजरंग भक्त मंडल द्वारा मानव सेवा को भी विशेष महत्व दिया जाता है। इसी उद्देश्य से रविवार को प्रातः 9 बजे जयारोग्य अस्पताल परिसर एवं 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर में मंडल के सदस्य अनिल गुप्ता के पिताजी के जन्मदिन पर श्री गुप्ता के सहयोग से भोजन वितरण सेवा का आयोजन किया गया।
इस सेवा के अंतर्गत अस्पताल में उपचाररत मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि अक्सर अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें भोजन उपलब्ध कराकर मंडल के सदस्यों ने सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।
मंडल के सचिव राकेश मंगल एवं उपाध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना के साथ मंडल समय-समय पर भोजन वितरण एवं अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।
सात वर्षों से निरंतर सेवा के पथ पर अग्रसर बजरंग भक्त मंडल
बजरंग भक्त मंडल विगत सात वर्षों से गौसेवा, भोजन वितरण, संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
मंडल का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहकर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना है।
मंडल ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं सेवा कार्यों में सहभागी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गौमाता, जरूरतमंदों एवं समाज की सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
आज की सेवाओं में आशीष मंगल,राकेश मंगल,अमन गर्ग,अनिल गुप्ता,भानु राजपूत,रामकिशोर मंगल,राजीव राजपूत,कमल सिंह गर्ग गोपाल सोनी,राकेश बंसल,हिमांशु बघेल, कार्तिक बरोलिया हिमांशु शर्मा,विजय बंसल,आदि सदस्य उपस्थित थे
You may also like
-
CG बोर्ड और JEE Main की तारीखों में टकराव, छात्रों ने मांगा तैयारी के लिए अतिरिक्त समय
-
कटनी से भेजा गया चार करोड़ का फोर्टिफाइड चावल एक साल से लापता, 32 गाड़ियों का सुराग नहीं
-
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
-
हरदा में युवक की मौत के बाद छीपाबड़ में चक्काजाम, मारपीट से हत्या के आरोपों पर हंगामा
-
छतरपुर में मछली पकड़ने के लिए फेंका डायनामाइट, हाथ में फटने से युवक का पंजा उड़ा
