नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद
तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित
रायपुर
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।
जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।
You may also like
-
भोपाल मेट्रो का सफर होगा सस्ता, 12 नवंबर से NCMC कार्ड की शुरुआत; हर यात्रा पर मिलेगी 25% छूट
-
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का किया विमोचन
-
तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन में सम्पूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर समेत 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार
