पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, 6 युवकों ने मिलकर किया हमला; बीच-बचाव करने आया साथी भी पीटा

Share Politics Wala News

जुन्नारदेव

डुंगरिया पुलिस चौकी अंतर्गत हिरदागढ़ स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की साइडिंग रेलवे स्टेशन के पीछे 9 नवंबर की रात करीब लगभग 9 बजे मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है।यहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड एवं उसके साथियों के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कार खड़ी करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। शिकायत के अनुसार, हिरदागढ़ निवासी 6 युवकों ने एकराय होकर मेहुल शर्मा एवं उसके भाई सोभिक शर्मा के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सौरभ अहिरवार को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है। घटना में तीनों घायल हुए हैं, जिनमें सोभिक शर्मा को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *