#politicswala Report
उज्जैन। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन का सोमवार सुबह 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और इंदौर के जुपिटर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, सामाजिक संगठनों और उनके समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पारस जैन का पार्थिव शरीर इंदौर से उज्जैन लाया जाएगा । उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 2 बजे हिरामिल मार्ग स्थित अरिहंत नगर स्थित निवास से निकाली जाएगी। पारस जैन उज्जैन उत्तर से छह बार रहे विधायक रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। जैन को अंतिम विदाई देने मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 1 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।
तीन दिन पहले लिया था संथारा
परिजनों के अनुसार पारस जैन ने तीन दिन पहले संथारा (सल्लेखना) ग्रहण किया था। उन्होंने जीवनकाल में नेत्रदान, देहदान और चर्मदान का संकल्प भी लिया था। अंतिम संस्कार से पहले उनकी इच्छानुसार दान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संथारा जैन धर्म की एक प्रथा है जिसमे व्यक्ति अन्न, जल त्याग देता है।
2023 में नहीं मिला था टिकट
विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने पारस जैन को उज्जैन उत्तर सीट से टिकट नहीं दिया था। इसके बावजूद वे संगठन और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय बने रहे।पारस जैन उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए। वे भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में जनसंपर्क के कारण उनकी अलग पहचान थी।उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
You may also like
-
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का आदेश, 100 को कारण बताओ नोटिस जारी
-
BRICS में डॉलर को चुनौती, साझा करेंसी पर भारत ने साफ कर दी पूरी तस्वीर
-
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC
-
किशाऊ परियोजना पर 15 सितंबर को बड़ा करार, छह राज्यों के बीच होगा समझौता
-
ब्रिक्स में चीन ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, क्या बदल रही है दोनों की दोस्ती?
