#politicswala report
Bihar Election- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने छात्र और युवाओं के बीच वायदों की बौछार कर दी है।
बापू सभागार में राजद के छात्र युवा संसद में कलम बांटने के बाद तेजस्वी ने कहा कि कलम जिम्मेदारी की पहचान है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार बनते ही एक्शन होगा।
बिहार में दो हजार एकड़ में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि पांच साल में बिहार को विकसित बना देंगे।
चुनावी वादे- बिहार में 2000 एकड़ में विश्वविद्यालय बनायेंगे तेजस्वी यादव
वायदों की लम्बी फेहरिस्त
बिहार की पहचान एजुकेशन सिटी के रूप में
राजद नेता और विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर एजुकेशन सिटी बनेगी।
सरकारी अस्पतालों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
सभी हाईस्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी।
हमारी सरकार परीक्षार्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लेगी।
परीक्षार्थियों के आने-जाने का खर्च भी वहन करेगी।
समय पर परीक्षाएं होंगी और कोई पेपर लीक नहीं होगा।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षक घर जाकर अतिरिक्त समय देकर पढ़ाएंगे.
चुनाव आयोग या भाजपा प्रकोष्ठ
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को आर्म्स का लाइसेंस देकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खुद बता रही है। उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही है. विधानसभा चुनाव के पहले गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटवाया जा रहा है. इस पर युवा सजग रहें, देखिए किसी गरीब का नाम न कटे. इस मुद्दे पर हम लोग आंदोलन करेंगे।
राजद ने झोंकी पूरी ताकत
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के युवा और विद्यार्थी मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। बेशक सियासी विश्लेषक पटना में आयोजित छात्र-युवा संसद के दौरान बेशक उनकी घोषणाएं चुनावी मान रहे हैं, लेकिन पार्टी की पूरी निगाह युवा वोटर पर है। दरअसल राजद के ‘ थिंक टैंक’ का मानना है कि 18-20 साल के युवा मतदाता के लिए सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है।
उसके लिए यह वोटर सियासी ढाल की तरह है।
चुनावी वादे- बिहार में 2000 एकड़ में विश्वविद्यालय बनायेंगे तेजस्वी यादव
पहली बार वोटर बने युवाओं पर नजर
राजद के एक करोड़ दस लाख से अधिक सदस्यों में करीब सात लाख 18-20 साल के मतदाता हैं।
जानकारों के अनुसार 18 से 20 साल की आयु वर्ग के करीब 12 लाख मतदाता बिहार में पंजीबद्ध हुए हैं।
जो बिहार के कुल युवा वोटर की संख्या से आधे से भी अधिक है।
You may also like
-
मेलोनी मेरे साथ को बेताब थी, फोटो के लिए मिन्नतें की, ट्रम्प के बयान पर मेलोनी की दो टूक
-
मोदी का योगासन .. .. रीलबाजों पर बरसा पैसा !
-
राम को न मानने वाले आज खूब मचल रहे, 15 दिन रुको – योगी
-
बेवफा राजनीति के दौर में भी उद्धव के साथ खड़े तीन सांसद कौन हैं…!?
-
राम मंदिर चंदा चोरी मामला, क्या विपक्ष सवाल भी न पूछे?
