अखिलेश ने कहा-तेजस्वी को करेंगे मजबूत और लालू के साथ खड़े रहेंगे
#politicswala report
Bihar election 2025-समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को मजबूत करने में मदद करेगी। अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि हम तेजस्वी यादव को मजबूत करने में मदद करेंगे और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े नजर आएंगे।
हाँ मैंने की तेज प्रताप से बात
यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. बीआर अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। अखिलेश यादव ने पुष्टि की कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव, जिन्हें आरजेडी और परिवार से निकाल दिया गया है, से वीडियो कॉल के ज़रिए बात की, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह इतना महत्वपूर्ण हो जाएगा।
अखिलेश ने कहा- ऐसे ही बात होती है
अखिलेश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें दो बार कॉल किया था और उन्होंने (अखिलेश) वीडियो कॉल के ज़रिए ही जवाब दिया।
जब अखिलेश से पूछा गया कि वीडियो कॉल के दौरान तेज प्रताप यादव से पूछा कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, “यही तो राजनेता एक-दूसरे से पूछते हैं।”
बिहार में चुनाव हारेगी भाजपा
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह लखनऊ में सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद इस बारे में फैसला लेंगे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा बिहार चुनाव हार जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा की चाल समझ चुकी है, जिसने महाराष्ट्र चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बदल दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि जब भी वह सत्ता में आई है, उसने संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
You may also like
-
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
-
रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
-
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?
-
मोदी के लक्षद्वीप दौरे के 2 साल बाद बदली तस्वीर, पर्यटन के साथ बढ़ी नौसेना की ताकत
-
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 और उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
