#politicswala report
दिल्ली। “दिल्ली तेरे बाप की नहीं है जो तू यहाँ मुख्यमंत्री बन कर बकवास कर रहा है। ” ये है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ट्वीट। जो 14 मार्च को किया गया था। ये तो सिर्फ एक ट्वीट है जो उन्हीने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए लिखा था। ऐसे कई ट्वीट है रेखा गुप्ता के जो उन्होंने 2016 से 2019 तक अपने x अकाउंट से अरविन्द केजरी वाल के लिए लिखे हैं। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनाने के बाद ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अपने ट्वीट में उन्होंने कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। और किए पोस्ट में केजरीवाल को लेकर अभद्र टिपण्णी भी की है। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने रेखा गुप्ता के कई ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया है- दिल्ली की जनता को बधाई दूँ या उनसे हमदर्दी जताऊं। इस स्क्रीनशॉट में वो ट्वीट भी शामिल है जो उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को लेकर किया था।
जब से रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है उनके अकाउंट से कई विवादित ट्वीट डिलिट किये जा चुके हैं। हालाँकि लोगों ने पहले ही उन ट्वीट के स्क्रीन शॉट निकल लिए थे। सिर्फ नेहा सिंह ही नहीं द्वारका से आप के नेता और द्वारका से पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने भी रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है -दिल्ली की नई मुख्यमंत्री महोदय से मिलिए, यही तो संस्कार और योग्यता दिया है इनकी पार्टी ने। रक्षा करना प्रकृति अब दिल्ली का। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी की मुख्यमंत्री महोदया की यह भाषा है।
हार का भी मिला रेखा को तोहफा
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हालाँकि भाजपा से लम्बे समय से जुडी हैं लेकिन वो बड़ा नाम नहीं रहीं। उन्होंने 2015 और 2020 में विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वो चुनाव हार गईं। उन्होंने 2023 में शैली ओबेरॉय के खिलाफ मेयर का चुनाव लड़ा लेकिन वे चुनाव हार गईं। कई बार हार का सामना करने वाली रेखा गुप्ता 2 साल बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनकर लौटीं।
You may also like
-
LPG Cylinder पर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से Aadhaar Biometric Authentication होगा अनिवार्य
-
पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने पर सरकार का यू-टर्न? मंत्री बोले- अभी कोई अंतिम फैसला नहीं
-
‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ से दुश्मनी तक, तिब्बत और दलाई लामा ने कैसे बदले भारत-चीन रिश्ते?
-
फरक्का जल संधि पर भारत का बड़ा फैसला संभव, दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा समझौता
-
CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट को बताया पर्यावरण न्याय का बरगद, विकास-संरक्षण संतुलन जरूरी
