धार। मध्यप्रदेश के धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह पर बड़ा हमला बोला। उनका अंदाज़ 2014 के चुनाव जैसा ही था, जब वे बोले थे बीजेपी की हार पर पाकिस्तान में पटाखे छोड़े जाते हैं। अब उलटा है। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक होने पर भारत में कुछ नेताओं को दर्द हो रहा है। वे मोदी को गाली दे रहे हैं। पाक राष्टपति इमरान खान को बधाई दे रहे हैं। आज सुबह कांग्रेस के महासचिव जो अब पाकिस्तान के पोस्टर बॉय बन गए है ने पुलवामा में सेना पर हुए हमले को एक दुर्घटना बताया। ये ही महानुभाव ही एयर स्ट्राइक का सबूत मांगकर सेना पर सवाल उठा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं का असली चेहरा यही है। वे पाकिस्तान के साथ खड़े होते हैं। पूरा विश्व हिंदुस्तान के साथ खड़ा है पर ये लोग दुश्मन के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान टीवी चैनल और अख़बारों में इनके ही चेहरे चल रहे हैं। मोदी से नफरत में ये महामिलावट में लगे हैं। पुलवामा को हादसा बताने वालों को जनता जवाब देगी। आतंकियों को ये ओसामा जी बोलते हैं। कांग्रेस के शासन में सेना को रोका गया। इनके बयानों पर पाकिस्तान में तालियां बजती है। आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर ये सेना का मनोबल कमजोर करना चाहते हैं।
You may also like
-
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
-
एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर
-
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: 7 साल तक नहीं बदली पानी की लाइन, मौतों के बाद 7 महीने में हुआ काम
-
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों से धोखाधड़ी का पर्दाफाश
