मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें से 25 विधायक ऐसे हैं जो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आये हैं। यदि ये जीत जाते हैं तो लोकतंत्र और आपके वोट पर किसी को भरोसा नहीं रहेगा।
चुनी हुई सरकारें ऐसे ही ख़रीदी बेचीं जाती रहेगी। देश के लोकतंत्र और अपने वोट की कीमत बनाये रखने को ऐसे लोकतंत्र के गद्दार और हत्यारे नेताओं की हार जरुरी है।
इन विधायकों के कारण मध्यप्रदेश में एक चुनी हुई सरकार गिर जाती है, जनता को फिर से उपचुनाव में जाना पड़ रहा है। इस पूरे चुनाव का खर्च हमारी आपकी जेब पर ही पड़ेगा। साथ ही पूरे देश में एक ट्रेंड चल पड़ेगा इस तरह से सरकारें गिराने बनाने का।
जरुरी है, हम ऐसे लोगों को पहले कदम पर ही बाहर कर दें। इससे ये होगा कि भविष्य में न कोई पार्टी विधायक खरीदने का साहस करेगी न बाज़ार में कोई विधायक अपनी बोली लगवाने को खड़ा होगा।
You may also like
-
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
-
88 साल बाद फिर खुलेगा उज्जैन की वैश्य टेकरी का राज, 2300 साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
-
वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए
-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन
-
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 92वें सूबेदार/उप निरीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ
