मानवता की सारी हदें पार… घर की महिलाओं के ही बनाए न्यूड वीडियो….

Share Politics Wala News

कानपुर में शर्मनाक करतूत: सगे संबंधी ने ही परिवार की बच्चियों और युवतियों के बनाए आपत्तिजनक वीडियो, गूगल ड्राइव में किए सेव

कहा जाता है रिश्ते भरोसे पर टिके होते हैं… लेकिन जब आरोप उसी भरोसे को तोड़ने के हों, तो मामला सिर्फ एक अपराध का नहीं रह जाता। कानपुर से सामने आए इस बेहद चौंकाने और शर्मसार करने वाले मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि उसने अपने ही परिवार की बच्चियों और युवतियों के चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें गूगल ड्राइव में सेव किया। पुलिस का कहना है कि जांच में कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। आरोप है कि इनमें आठ साल की बच्ची से लेकर 21 साल की युवती तक शामिल हैं।

कुछ वीडियो उस समय रिकॉर्ड किए गए, जब पीड़ित सो रहे थे या बाथरूम जा रहे थे। जांच में एक कथित ग्रोपिंग का वीडियो भी सामने आया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये वीडियो सिर्फ गूगल ड्राइव में सेव थे या कहीं और भी अपलोड किए गए थे। इसी का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी के मोबाइल और दूसरे डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच करा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं परिवार के अलावा दूसरे बच्चे भी इस मामले का शिकार तो नहीं बने। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो परिवार के कुछ लोगों ने उसे पहली गलती बताकर छोड़ने की बात कही। लेकिन बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून बेहद सख्त है और जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर डिजिटल सबूत की जांच कर रही है

अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं, तो इस मामले में नए खुलासे भी हो सकते हैं। इस पूरे मामले से एक बात तो तय हो गई की बच्चों की सुरक्षा सिर्फ घर के बाहर ही नहीं, बल्कि घर के भीतर भी उतनी ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें- बाल संप्रेक्षण गृह में विधि विरोधी बालक के साथ आधा दर्जन बालकों ने किया यौन उत्पीड़न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *