अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला: घुसपैठ, डेमोग्राफी और विकास को लेकर कांग्रेस-TMC पर साधा निशाना

Share Politics Wala News

अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला: घुसपैठ, डेमोग्राफी और विकास को लेकर कांग्रेस-TMC पर साधा निशाना

असम में बदली डेमोग्राफी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम दौरे के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला और राज्य में घुसपैठ व बदलती डेमोग्राफी के लिए सीधे तौर पर उसे जिम्मेदार ठहराया।

डिब्रूगढ़ के खानिकर परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठियों की संख्या शून्य से बढ़कर 64 तक पहुंच गई है।

और सात जिलों में घुसपैठिए बहुमत में हो गए। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने असम को बंदूक, गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया है।

शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार राज्य में डेमोग्राफिक ट्रेंड को पलटने का काम कर रही है और सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया गया है।

राहुल गांधी पर नॉर्थ ईस्ट के अपमान का आरोप

शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का अपमान करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के ‘एट होम’ रिसेप्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां विदेशी मेहमानों सहित सभी गणमान्य लोगों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में नॉर्थ ईस्ट का स्कार्फ पहना था लेकिन राहुल गांधी ने इसे पहनने से इनकार कर दिया था।

शाह ने कहा कि राहुल जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन जब तक बीजेपी सत्ता में है, नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गृह मंत्री ने असम में घुसपैठ रोकने में मिसिंग समुदाय की भूमिका को भी अहम बताया और कहा कि घुसपैठ रोकना सामूहिक जिम्मेदारी है, इसके लिए हथियार उठाने की जरूरत नहीं है।

बोगीबील पुल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुल भारत की प्रगति का प्रतीक है और इसे चार साल में पूरा कर मोदी सरकार ने असम के लोगों का भरोसा जीता, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल में यह परियोजना अधूरी रही है।

बंगाल, तमिलनाडु और 2026 की सियासी लड़ाई

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में SIR के जरिए घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा और जो रह जाएंगे, उन्हें बीजेपी का मुख्यमंत्री बाहर करेगा।

शाह ने दावा किया कि यह साल तृणमूल कांग्रेस को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का है। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था और सीमाई सुरक्षा की स्थिति गंभीर है और इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

यह भी पढिए- डिप्टी सीएम पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम तय, शाम को शपथ

तमिलनाडु पर बोलते हुए शाह ने कहा कि वहां देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है और DMK परिवारवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद से विकास नहीं होता और अब राज्य से इस राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है।

शाह ने यह भी संकेत दिया कि बीजेपी आगामी चुनावों में AIADMK के साथ गठबंधन में उतार सकती है, असम के संदर्भ में, शाह ने चाय उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते से असम की चाय बिना टैरिफ यूरोपीय देशों में भेजी जाएगी।

उन्होंने बाढ़ मुक्त असम के अपने वादे को दोहराया और कहा कि 2026 के चुनावों से पहले इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा चुके हैं। अंत में शाह ने मतदाताओं से अपील की कि विकास, शांति, सुरक्षा और असम को घुसपैठ व बाढ़ से मुक्त बनाने के लिए लगातार तीसरी बार बीजेपी को चुनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *