#politicswala report
Inauguration of the Rapid Metro Rail in Meerut-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में रैपिड मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया और उनसे बातचीत भी की। मोदी ने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान AI समिट में प्रदर्शन पर कांग्रेस को जमकर लताड़ा।
मोदी ने कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।
देश के लिए बोझ बन गई है कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें टीएमसी, डीएमके या बसपा के लोगों ने पाप नहीं किया । सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सिरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे। उन्होंने कहा- महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है।
प्रधानमंत्री बोले-
मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूँ—देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है।
82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी
इससे पहले, मेरठ पहुंचने पर सीएम योगी ने मोदी का स्वागत किया। कहा- प्रधानमंत्री का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा।
अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी कांग्रेस
मोदी ने कहा- साथियों, कोई कल्पना नहीं कर सकता। हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाता है। ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाएं। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को भी गाली देने से इन्हें कोई परहेज नहीं है। उन्हें भाजपा और NDA से विरोध है। ठीक है, आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है। हम इसे भी सहन कर लेंगे। लेकिन, कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि ये AI ग्लोबल समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, न ही उस समय भाजपा का कोई नेता वहां था। ये देश का कार्यक्रम था। देश के सम्मान का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने सारी मार्यादाएं तोड़ दी।
You may also like
-
योगी आदित्यनाथ ने 4 महीने में 16 खुले खत लिखकर अपनी मंशा की जाहिर
-
‘Free Kashmir’ पोस्टर से बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, कपड़ा फैक्ट्री में पहचान छिपाकर रह रहे थे आतंकी
-
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक सात आतंकी ठिकाने ध्वस्त
-
भारत के ‘हिन्दू राष्ट्र’ प्रयोग की सफल प्रयोगशाला बना संभल
-
मोदी सरकार के पैसों से चल रहा है सनातनियों का मुस्लिम हटाओ हेट कैम्पेन?
