जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने शुक्रवार रात को जहर खा लिया था। पायल ने अपने सुसाइड नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग और उनके रिश्तेदारों से प्रताड़ित होने का जिक्र किया है। पायल के ताजा वीडियो से चिराग की मुश्किलें बढ़ सकती है।
भोपाल। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान घिरते नजर आ रहे हैं। पासवान और उनके रिश्तेदारों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। मध्यप्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के बाद जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने शुक्रवार रात को जहर खा लिया था। पायल ने अपने सुसाइड नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग और उनके रिश्तेदारों से प्रताड़ित होने का जिक्र किया है। पायल के ताजा वीडियो से चिराग की मुश्किलें बढ़ सकती है।
होश में आने के बाद अस्पताल से पहली बार पायल का एक वीडियो सामने आया है। अस्पताल में भर्ती पायल के पति किशन मोदी ने वीडियो जारी किया है।
इस वीडियो में पायल पुलिस से लेकर ईडी और पूर्व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में कह रही हैं- इन लोगों ने हमें परेशान कर रखा है। जीना मुश्किल कर दिया है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमें न्याय दिलाएं।
वीडियो में पायल ने शब्दों में कहा है कि मैं क्या करती, कोई चारा ही नहीं बचा था। जब से 2023 में हमारे घर चोरी हुई, हमने जो भी शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उलटे हमें परेशान करना शुरू कर दियागया । मैं चंद्रप्रकाश पांडे, वेद प्रकाश पांडे से परेशान हूं। चंद्रप्रकाश पांडे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के जीजा हैं।
चंद्र प्रकाश की पूरी टीम ने हमें परेशान कर रखा है। सुनील त्रिपाठी हमारे यहां से चोरी कर भागा था, इसकी एफआईआर दर्ज कराई, तब से ही हमें परेशान किया जा रहा है। नीतेश पंजाबी, बंटी शर्मा, भगवान सिंह राजपूत सभी लोगों ने हमें परेशान कर दिया है। सभी चिराग के रुतबे का उपयोग करते हैं। हमारी शिकायत पर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद से ही हमें आए दिन परेशान करते हैं।
फैक्ट्री बंद करा दी, पीछा कर रहे
40 दिन के लिए हमारी फैक्ट्री बंद करा दी। यह लोग हमारा पीछा करते हैं, धमकाते हैं। कहते हैं चाहे जो कर लो, हमसे आगे नहीं निकल पाओगे। क्या करती मैं। आखिर मुझे लगा मेरे नहीं होने से सब सुधर जाएगा। मेरे तीन बच्चे हैं, तीनों छोटे हैं, कुछ नहीं समझते। मुझे लगा था मेरे मरने से सब ठीक हो जाएगा। वेदप्रकाश पांडे से हम रेड पड़ने से दो दिन पहले ही मिलकर आए थे। तब लगा था अब सब ठीक हो रहा है।अगले ही दिन उसने हमें फिर धमकाया और धमकी के अगले दिन हमारे घर रेड की गई। यह आदमी हमारे पीछे पड़ा है, हमें जीने नहीं दे रहा है। बस न्याय चाहती हूं। सब लोग मिलकर हमें न्याय दिलाएं। हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।
You may also like
-
8th Pay Commission से DA तक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द हो सकते हैं बड़े ऐलान
-
SKM का कहना है कि भारत के किसानों के लिए प्रधानमंत्री तक पहुँचना मुश्किल है
-
BRICS Summit के चलते दिल्ली में 11 सितंबर को छुट्टी, सभी सरकारी दफ्तर और PSU रहेंगे बंद
-
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
-
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो
