मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह को अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 169वें बलिदान दिवस पर माल गोदाम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिमा स्थल के समीप बने देव स्थल पर पूजन-अर्चन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलिदान स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम जबलपुर को बधाई देते हुये कहा कि सरकार जनजातीय अंचलों के महानायकों और महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। रानी दुर्गावती सहित अनेक जनजातीय नायकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनकी गौरवशाली विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़ा मंडला और किला सहित ऐतिहासिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जनजातीय कार्य तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय शाह और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव संग्रहालय पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय के सामने स्थित राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय में बंदीग्रह में पहुंचकर उनकी गौरव गाथा को याद करते हुए राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजली अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने संग्रहालय परिसर में स्थित सरग नसैनी पर भी पूजन-अर्चन किया।
You may also like
-
MP में तूफान ‘मुरासु’ का असर, 5 नवंबर तक कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट
-
कबीरधाम में सियार का हमला, बाइक सवार को किया घायल
-
बस्तर में 37 दिन बाद फिर दौड़ी यात्री ट्रेनें, केके रेललाइन पर लैंडस्लाइड के बाद हुई थीं रद्द
-
ट्विशा की मौत के बाद CCTV जुटाने में लगी सास, रिटायर्ड जज पर भी गंभीर आरोप
-
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद पुजारी महासंघ की CM मोहन यादव से बड़ी मांग
