प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत
रायपुर,
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं एवं नीतिगत पहलों की जानकारी दी।
मिश्रा ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों से मिश्र को अवगत कराया
You may also like
-
बस्तर में चौथे चक्रवात की आशंका से किसान चिंतित, धान की जल्द मिसाई में जुटे
-
मध्य प्रदेश में IAS अफसरों के प्रमोशन की तैयारी, 12 जिलों के कलेक्टर भी सूची में शामिल
-
दरभंगा से मैसूर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जबलपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
-
पीपुल अगेंस्ट एसआईआर – म प्र की बैठक में 150 संगठनों ने की SIR रद्द करने की मांग
-
बलौदाबाजार में रोजगार मेले का आयोजन, 220 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
