#politicswala report
Modi Government 11th anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा देश भर में बड़े आयोजन करने वाली है। इसकी कमान खुद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा संभालेंगे। BJP का MEGA PLAN- मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा करेगी बड़े आयोजन
भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के 11 साल
पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान “संकल्प से सिद्धि तक”
शुरू करने जा रही है। यह अभियान 9 जून से 21 जून
तक चलेगा जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को
जनता तक पहुंचाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना
और सैन्य सफलताओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके साथ ही, आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर
कांग्रेस पर भी हमला किया जाएगा।
BJP का MEGA PLAN- मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा करेगी बड़े आयोजन
बीजेपी का मेगा प्लान
1. जन संपर्क अभियान
हर विधानसभा क्षेत्र में 29 मई तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथ स्तर पर (1+4) और (1+2) के फॉर्मूले पर कार्यकर्ता भाग लेंगे।
2. प्रेस कान्फ्रेंस
दो जून से 5 जून के बीच जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की पीसी 7 या 8 जून को दिल्ली में प्रेस वार्ता होंगी।
3. पेशेवरों की बैठक
हर जिले में पेशेवरों की बैठक होगी, जहां तीन प्रमुख नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी (केवल पेशेवरों को आमंत्रित किया जाए)
4. विकसित भारत संकल्प सभा
हर मंडल पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा. इसमें नागरिकों से विकसित भारत हेतु संकल्प लिया जाएगा।
5. पंचायत चौपाल
शहरों की मोहल्ला चौपाल और गांवों की पंचायत चौपाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
6. आयुष्मान भारत योजना शिविर
हर विधानसभा क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं के पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। हर जिले में कम से कम 100 लाभार्थियों की सहभागिता हो।
7. डिजिटल प्रतियोगिता
लंबे और छोटे वीडियो और ग्राफिक्स की डिजिटल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेताओं को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
8. प्रदर्शनी का आयोजन
सभी जिलों और जिला केंद्र पर सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
9. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को
देश भर में 15 जून से 20 जून तक योग प्रशिक्षण शिविर चलेंगे। 21 जून को सार्वजनिक स्थलों पर गैर-राजनीतिक योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
10. कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश
कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ फैलाए गए झूठ और भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ खंडन किया जाएगा। प्रेस, सोशल मीडिया, और जनसभाओं के माध्यम से इसका जवाब दिया जाएगा।
BJP का MEGA PLAN- मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा करेगी बड़े आयोजन
क्या 2029 की तैयारी शुरू?
यह अभियान केवल 11 साल की उपलब्धियों को दर्शाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाजपा के लिए 2029 तक के रोडमैप की शुरुआत भी हो सकती है। यह कार्यक्रम भाजपा को न केवल जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अवसर देगा, बल्कि राष्ट्रीय विमर्श पर भी पार्टी के नियंत्रण की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। जब एक सत्ताधारी दल सत्ता में रहते हुए खुद के लिए मंच तैयार करता है, तो यह सवाल उठता है कि क्या यह लोकतांत्रिक संवाद है या एकतरफा प्रचार? भाजपा का यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम इसी सवाल के केंद्र में है।
You may also like
-
बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा: ढाका में स्कूल पर गिरा फाइटर जेट, 19 की मौत, 164 घायल
-
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव: राहुल गांधी समेत 145 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
-
राजनीतिक लड़ाइयां चुनाव में लड़ी जाएं, एजेंसियों से नहीं: जानें सुप्रीम कोर्ट ने ED को क्यों लगाई फटकार?
-
ओडिशा NSUI प्रेसिडेंट रेप केस में गिरफ्तार: BJP ने पूछा- कब तक अपने नेताओं को बचाएगी कांग्रेस
-
शशि थरूर अब हमारे नहीं रहे…, जानें केरल कांग्रेस के सीनियर नेता के. मुरलीधरन ने ऐसा क्यों कहा?