भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष का चुनाव अगले महीने हो सकता है।
जानकारी के अनुसार बीजेपी ने इस चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है।
सूत्र बता रहे हैं अध्यक्ष का यह चुनाव जून के तीसरे सप्ताह में होना संभव है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं।
#politicswala report
BJP National President-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष का चुनाव अगले महीने हो सकता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी ने इस चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। सूत्र बता रहे हैं अध्यक्ष का यह चुनाव जून के तीसरे सप्ताह में होना संभव है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं।
आपको बता दें कि बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल करीब दो साल पहले ही पूरा हो चुका था। पार्टी ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए एक्सटेंशन दिया है। बीजेपी के इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है जब किसी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इतने लंबे समय तक नया अध्यक्ष नहीं चुना गया है। इस दौर में बीजेपी ने कई अहम चुनावों में जीत हासिल की है। इन चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर इसका कोई विपरित असर नहीं पड़ा है।
फिलहाल पार्टी राज्यों में संगठन को लेकर चुनाव कर रही है।
ऐसे में 50% राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो जाने के बाद
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव के दूसरे सप्ताह में
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है।
इसके तहत विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न किए जाएंगे
जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव संपन्न होगा।
चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के संविधान के अनुरूप होगी।
जिसमें नामांकन, स्क्रूटनी और मतदान की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी।
You may also like
-
रतलाम नगर निगम में डॉग नसबंदी घोटाला: लोकायुक्त जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप
-
बजट 2026-27 पर सवाल: बढ़ती असमानता, सीमित खर्च और उलझी आर्थिक दिशा
-
चीन की नीतियों के सबसे साहसी आलोचक हांगकांग के मीडिया मुग़ल को 20 साल की कैद
-
बजट सत्र में सियासी संग्राम: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सदन बार-बार स्थगित
-
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय, पाकिस्तान के फैसले से आईसीसी को 174 मिलियन डॉलर के नुकसान से राहत
