#politicswala post
PM Narendra Modi Bengal visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की नींव रखी। पीएम ने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है।
PM Modi Bengal visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अलीपुरद्वार में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किय। पीएम मोदी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की नींव भी रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं और इसमें बंगाल की भागीदारी भी जरूरी है। अलीपुरद्वार में गैस प्रोजेक्ट की वजह से 2.5 लाख से ज्यादा घरों को फायदा होगा। ‘बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव’, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है। कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूचबिहार में City Gas Distribution Project का शुभारंभ किया है। इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी। इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी। ‘बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव’, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में बोले पीएम मोदी
गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को लेकर कहा, ”इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी। इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी। ”
1010 करोड़ रुपए से अधिक की लागत
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (MWP) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 CNG स्टेशन स्थापित करके 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री ने कीअलीपुरद्वार की तारीफ
उन्होंने कहा, ”अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है. एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर आसाम का अभिनंदन है। एक ओर जलपाईगुड़ी का सौंदर्य है, दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव है। आज इसी समृद्ध भू-भाग पर मुझे आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।”
You may also like
-
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर
-
भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, आग पर समय रहते पाया काबू
-
डायल-112 जवानों ने प्रदेशभर में तत्परता से संभाली आपातकालीन सहायता की जिम्मेदारी
-
इंदौर में स्कूल बसों की ऑनलाइन निगरानी, परिवहन विभाग ने बनाया शिक्षा सारथी पोर्टल
-
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
