Sonia Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को पलटवार करते हुए बड़ा दावा किया।
पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में दो बार तब शामिल हुआ, जब वह भारतीय नागरिक भी नहीं थीं।
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल और कांग्रेस पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाने के साथ रायबरेली, वायनाड व बंगाल में कथित फर्जी वोटों के उदाहरण दिए।
दो बार नाम जुड़ा, दोनों बार बिना नागरिकता
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, यह पूरा मामला चुनावी कानून के स्पष्ट उल्लंघन का उदाहरण है।
शायद यही कारण है कि राहुल गांधी अयोग्य या अवैध मतदाताओं को वैध करने के पक्ष में रहते हैं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम पहली बार 1980 में जोड़ा गया।
जब वह इटली की नागरिक थीं और गांधी परिवार 1, सफदरजंग रोड स्थित प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सरकारी आवास में रहता था।
उस समय नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की वोटर्स लिस्ट में 1 जनवरी 1980 को संशोधन हुआ और पोलिंग स्टेशन 145 में क्रम संख्या 388 पर उनका नाम जोड़ा गया।
अमित मालवीय के मुताबिक, 1982 में विरोध के बाद उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया।
लेकिन 1983 में फिर जोड़ा गया— इस बार पोलिंग स्टेशन 140 में क्रम संख्या 236 पर।
उन्होंने कहा कि यह संशोधित सूची 1 जनवरी 1983 की योग्यता तिथि पर बनी थी।
जबकि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली। यानी दोनों बार नाम जुड़ने के वक्त वह नागरिक नहीं थीं।
मालवीय ने सवाल किया कि राजीव गांधी से शादी के 15 साल बाद जाकर ही सोनिया ने भारतीय नागरिकता क्यों ली।
Sonia Gandhi’s tryst with India’s voters’ list is riddled with glaring violations of electoral law. This perhaps explains Rahul Gandhi’s fondness for regularising ineligible and illegal voters, and his opposition to the Special Intensive Revision (SIR).
Her name first appeared… pic.twitter.com/upl1LM8Xhl
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 13, 2025
रायबरेली में 47 वोटर एक घर में – अनुराग ठाकुर
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, जब से SIR लगा है तब से कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी।
ये इसलिए लगाया गया ताकि फर्जी वोट हटाए जाएं और पक्के नागरिकों का अधिकार सुरक्षित रहे।
कांग्रेस आखिरकार हिंदुस्तान के वोट को नीचा क्यों दिखाना चाहती है?
उन्होंने आरोप लगाया कि रायबरेली में मोहम्मद कैफ खान का नाम तीन अलग बूथ— 83, 151 और 218— पर दर्ज है।
वहीं हाउस नंबर 189, पोलिंग 131 पर 47 वोटर आईडी रजिस्टर हैं।
अनुराग ठाकुर के मुताबिक, बंगाल के डायमंड हार्बर में हाउस नंबर 0011, बूथ नंबर 103 पर कई धर्मों के लोग वोटर लिस्ट में एक साथ रजिस्टर्ड हैं।
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया, राहुल जी दो बार चुनाव लड़े, प्रियंका जी एक बार चुनाव लड़ीं।
वायनाड में नए वोटर कैसे जुड़े? आपने तो तीन बार वोट डाल दिया।
क्या आपने कभी यह देखा नहीं कि ऐसा कैसे हो रहा है?
उन्होंने कहा कि रायबरेली में बहुत से लोग 3-4 बूथ पर वोट करते हैं और डायमंड हार्बर में खुर्शीद आलम का नाम बार-बार आता है।
लेकिन उनके पिता का नाम हर बार बदल जाता है। एक जगह तो 52 वोटर दर्ज हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान 5 बजे के बाद बहुत वोट बढ़ गए थे।
5 बजे से पहले, 58 लाख वोट प्रति घंटा पड़े थे, और 5 बजे के बाद 32.5 लाख वोट प्रति घंटा पड़े थे।
तो ये स्पष्ट है कि राहुल गांधी के आंकड़े भी झूठे हैं और वो भी झूठे हैं।
– श्री… pic.twitter.com/FkpT7OVD8R
— BJP (@BJP4India) August 13, 2025
कांग्रेस पर ‘हार का बहाना’ बनाने का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, हारते ये हैं और इल्जाम चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाते हैं।
धूल इनके चेहरे पर थी और आईना साफ़ करते रहे।
कल कोई कांग्रेस नेता बोले कि राहुल गांधी ने ‘भयंकर’ कर दिया, मैं कहूंगा भयंकर नहीं, ‘ब्लंडर’ किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए यह EVM और मतदाताओं पर सवाल उठाती है।
कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने ही दलित नेता को पार्टी से निकाल दिया और बिहार चुनाव से पहले ही अपनी हार भांप ली थी, इसलिए विपक्ष के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
बीजेपी का यह पलटवार तब आया है जब राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग और भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े गए हैं और मतदाताओं की चोरी हुई है।
कांग्रेस का दावा है कि भाजपा को चुनाव जिताने में चुनाव आयोग ने मदद की है।
वहीं, बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस खुद अतीत में चुनावी गड़बड़ियों में शामिल रही है और अब अपनी हार से ध्यान भटकाने के लिए झूठे मुद्दे उठा रही है।
देश में 90 बार अगर किसी के नेतृत्व में चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वो राहुल गांधी हैं, और पार्टी के अंदर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े होते हैं।
जब वे चुनाव हार जाते हैं, तो कभी EVM पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं, और कभी वोटर्स पर ठीकरा फोड़ते हैं।
-श्री @ianuragthakur… pic.twitter.com/HCluM9J3A9
— BJP (@BJP4India) August 13, 2025
You may also like
-
साक्षात्कार … मैं सिर्फ अखिलेश से मिलूंगा….. जब मेरी पत्नी ईद पर अकेली रो रही थी, तो क्या कोई भी आया ?’
-
#BiharElection… औरतों के नाम खूब कटे, नीतीश की चिंता बढ़ी
-
सपा में फिर एकजुटता का संदेश: जेल से छूटने के बाद आजम खान-अखिलेश यादव की पहली मुलाकात
-
UN में भारत ने बंद की पाक की बोलती: कहा- जिनकी सेना 4 लाख महिलाओं से दुष्कर्म करे, उन्हें दूसरों को सिखाने का हक नहीं
-
रायबरेली मॉब लिंचिंग: राहुल गांधी बोले- यह एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या