प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने दोनों को झांसी में मार गिराया। उमेश पाल की हत्या के बाद से पांचों शूटर फरार थे। इनमें से असद और गुलाम को आज एसटीएफ ने मार गिराया।
#politicswalaReport
झांसी। गेंगस्टर अतीक अहमद के वांटेड बेटे को उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने ये बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंट हुआ है। बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर अतीक कोर्टरूम
में खूब रोया।
उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया गया है। प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने दोनों को झांसी में मार गिराया। उमेश पाल की हत्या के बाद से पांचों शूटर फरार थे। इनमें से असद और गुलाम को आज एसटीएफ ने मार गिराया। जबकि पुलिस ने घटना के चार दिन बाद एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया। छह मार्च को उस्मान उर्फ विजय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था।
मालूम हो कि उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर झांसी में असद और गुलाम के होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। दोनों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर हो गए। उनके पास से विदेशी पिस्टल मिली है। असद अहमद पर एक मुकदम था और पांच लाख का इनाम था। गुलाम पर छह मुकदमे थे और पांच लाख का इनाम था।
अतीक अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था असद
झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली नैनी जेल में है। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं।
हत्यारों को सजा मिलना तय था-केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारों को सजा मिलना तय था। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ अपराधी जैसा व्यवहार होना चाहिए।
आज दिल को सुकून मिला है- जया पाल
उमेश पाल की पत्नी जया ने कहा कि इंसाफ की शुरुआत हो गई है। जो हुआ अच्छा हुआ। उन्होंने कहा कि आज दिल को सुकून मिला है। अतीक का भी हो एनकाउंटर तब होगा असली न्याय मिलेगा।
You may also like
-
HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद
-
India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार
-
भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत
-
सुप्रीम कोर्ट का CBSE को निर्देश, ‘तीसरी भाषा’ अगले साल से लागू करने पर विचार
-
₹2,000 से ₹50,000 तक UPI पर कितना लगेगा चार्ज? 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
