प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर शिकंजा कसना शुरू हो गई है। फूलपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते अतीक अहमद का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
जेल में बंद माफि या डॉन अतीक अहमद के गैंग के सदस्यों की संपत्तियों को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जा रही है।इलाहाबाद में अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ की पांच संपत्तियां को कुर्क किया गया है।
इसके साथ ही अन्य संपत्तियों की भी पड़ताल जारी है । प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक दीक्षित ने बताया, बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की लगभग 25 करोड़ की पांच सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
माफिया की सम्पत्तियों में चकिया में ढाई करोड़ के दो मकान, ओम प्रकाश सभासद नगर और कालिंदीपुरम में ढाई करोड़ के दो मकान और सिविल लाइन एमजी रोड में बीस करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद की अपराध के जरिए बनायी गयी संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सिविल लाइंस, खुल्दाबाद और धूमनगंज इलाके में छानबीन कर रही है।
इन टीमों ने जब्त की गई सम्पत्तियों को कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई कर दी है। पुलिस की एक टीम अतीक अहमद के चकिया स्थित आवास पर भी कुर्की की कार्रवाई कर रही है। 13 और सम्पत्तियां जब्त होनी है।
You may also like
-
मैं 19 की पति 40 का वैवाहिक सुख नहीं … अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी इजाजत
-
ईरान जंग का असर: भारत में पानी और दारु की बोतलें भी महंगी !
-
जिहादी मानसिकता भारत को आंतरिक समर्थन के लिए परेशान कर रही है….
-
चुनावों में मुफ़्त में पैसे बांटने का चलन.. देश के वास्तविक मुद्दे खा जाएगा..!
-
नरोत्तम को हराने वाले दतिया विधायक राजेंद्र भारती को जेल, दतिया में हो सकता है उपचुनाव
