प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर शिकंजा कसना शुरू हो गई है। फूलपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते अतीक अहमद का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
जेल में बंद माफि या डॉन अतीक अहमद के गैंग के सदस्यों की संपत्तियों को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जा रही है।इलाहाबाद में अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ की पांच संपत्तियां को कुर्क किया गया है।
इसके साथ ही अन्य संपत्तियों की भी पड़ताल जारी है । प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक दीक्षित ने बताया, बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की लगभग 25 करोड़ की पांच सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
माफिया की सम्पत्तियों में चकिया में ढाई करोड़ के दो मकान, ओम प्रकाश सभासद नगर और कालिंदीपुरम में ढाई करोड़ के दो मकान और सिविल लाइन एमजी रोड में बीस करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद की अपराध के जरिए बनायी गयी संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सिविल लाइंस, खुल्दाबाद और धूमनगंज इलाके में छानबीन कर रही है।
इन टीमों ने जब्त की गई सम्पत्तियों को कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई कर दी है। पुलिस की एक टीम अतीक अहमद के चकिया स्थित आवास पर भी कुर्की की कार्रवाई कर रही है। 13 और सम्पत्तियां जब्त होनी है।
You may also like
-
सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का नए सिरे से गठन, 69 सदस्य मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी
-
छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की क्षमता
-
देश की हर अदालत में महिला वकीलों के लिए बनेंगे अलग टॉयलेट और बार रूम, जानें क्या है फैसला
-
सीमा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: ₹2.12 लाख करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी, सेना को क्या-क्या मिलेगा?
-
SIR विवाद पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- फॉर्म-6 में नहीं किया कोई संशोधन
