जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुक्रम में जनगणना के द्वितीय चरण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, चार्ज जनगणना लिपिक, तकनीकी सहायक एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के कला भवन में आगामी 13 से 16 अक्टूबर तक होगा। प्रथम दिवस सुबह 9ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक एवं द्वितीय दिवस सुबह 09ः30 बजे से शाम 06ः15 बजे तक प्रशिक्षण का समय निर्धारित है। जनगणना निदेशालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक मिलन गुप्ता एवं हरिओम चौधरी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रथम दो दिवस 33 तथा अंतिम दो दिवस 37 प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल होंगे। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा नामांकित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने एवं गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है।
You may also like
-
रायसेन कलेक्टर का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनी किसानों की समस्याएं
-
स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बच्चों को भूसे की तरह ठूंस रहे स्कूल
-
एमपी में बढ़ेगी ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान, दीपावली पर मौसम रहेगा साफ
-
एमपी में 1 लाख सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहरों में कचरा कलेक्शन ठप
-
गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, इंदौर हाईवे से रोज गुजर रहे 10 ट्रक
