रायपुर
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बड़ी उपलब्धि मिली है। रेल मंत्रालय ने रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच 3 नई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है।
रेल मंत्री ने पत्र लिखकर दी जानकारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इन नई ट्रेनों की स्वीकृति की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।
मंजूर हुई 3 नई ट्रेनें इस प्रकार हैं
गाड़ी सं. 68768 / 68769 : रायपुर – रावघाट मेमू
गाड़ी सं. 68772 / 68771 : रायपुर – कुरुद मेमू
गाड़ी सं. 68774 / 68773 : रायपुर – कुरुद मेमू
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार
इस सौगात पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका लगातार प्रयास रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और सस्ता सफर मिले। उन्होंने रेल मंत्री से मेमू ट्रेनों के लिए अनुरोध किया था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है।
उन्होंने कहा कि रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच ये ट्रेनें शुरू होने से डेली पैसेंजर्स, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों, स्टूडेंट्स और दूर-दराज से राजधानी आने वाले मरीजों को सीधी और तेज यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और व्यापारिक व सामाजिक संपर्क मजबूत होगा।
You may also like
-
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
-
कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
-
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
-
33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को
-
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई
