jaunpur-lekhpal-facebook-post-sugar-price-suspended.jpg

jaunpur-lekhpal-facebook-post-sugar-price-suspended.jpg

चीनी पर चुटकी पड़ी भारी, लेखपाल सस्पेंड!

Share Politics Wala News

चीनी के दाम पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, जौनपुर में निलंबन की कार्रवाई

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना जौनपुर के एक लेखपाल को महंगा पड़ गया। शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव के फेसबुक पोस्ट का प्रशासन ने संज्ञान लिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद तहसील प्रशासन में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

अशोक कुमार यादव शाहगंज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं और ग्राम बारा के हल्का प्रभारी बताए जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था। पोस्ट सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारियों को शासन की नीतियों और सरकारी व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करते समय निर्धारित आचरण नियमों का पालन करना होता है।

तहसीलदार सौरभ कुमार के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी द्वारा शासन की नीतियों को लेकर इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी करना उचित नहीं माना गया। इसी आधार पर एसडीएम अंकुर कुमार वर्मा ने लेखपाल के निलंबन का आदेश जारी किया।

हालांकि, निलंबन की कार्रवाई को लेकर लेखपाल अशोक कुमार यादव का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं और फिलहाल अवकाश पर ही हैं। उन्होंने कहा कि निलंबन संबंधी आदेश या कार्रवाई की उन्हें अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मामले में एसडीएम अंकुर कुमार वर्मा से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह निरीक्षण में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं हो सके। वहीं तहसीलदार की ओर से निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की गई है।

लेखपाल के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद शाहगंज तहसील में मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों की सक्रियता और शासन की नीतियों से जुड़े सार्वजनिक बयानों को लेकर प्रशासन की सख्ती भी इस घटनाक्रम के बाद सामने आई है।

अब इस मामले में आगे की प्रशासनिक कार्रवाई और निलंबन आदेश में दर्ज कारणों पर नजर रहेगी

यह भी पढ़ें: 

सर्जियो गोर के ‘नो क्वेश्चन’ दावे पर भारत की सफाई, कहा- VVIP दौरों में यह सामान्य 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *