पथानामथिट्टा
सबरीमाला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब पंपा नदी में कपड़े या कुछ भी फेंकना भारी पड़ सकता है. सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े फेंकने वाले श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का आदेश जारी हुआ है।
सबरीमाला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. सबरीमाला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने उन श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लागने का आदेश जारी किया है जो पंपा नदी में कपड़े फेंकते हैं।
इस आदेश का उद्देश्य पंपा नदी को प्रदूषित होने से बचाना है. आदेश में साफ कहा गया है कि अगर कोई पंपा नदी को प्रदूषित करता है या उसमें कपड़ा या किसी भी तरह का कूड़ा फेंकता है तो उस पर तुरंत पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
15 दिनों में जुर्माना नहीं दिया तो चलेगा मुकदमा
वहीं, अगर कोई 15 दिनों के अंदर जुर्माना नहीं भरता है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 279, और जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 24 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।
इस आदेश को लागू करने के लिए पंपा के ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पंपा के पुलिस विशेष अधिकारी और रानी-पेरुनाड ग्राम पंचायत के सचिव को अधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
You may also like
-
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम
-
10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम
-
एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे
-
एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना
-
रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश
