दर्शक
इंदौर। शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। दिल्ली में तीन दिन खूब मंथन हुआ। इस सबमे एक नया समीकरण उभरकर सामने आया। शिवराज और नरोत्तम के बीच छिड़ी जंग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बाज़ी मारते दिख रहे हैं। ताज़ा समीकरण में तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच एक अलग ही सामंजस्य दिख रहा है।
शिवराज के विष वाले बयान और इसके पहले हमदर्द से राहगीर वाले ट्वीट ने उनका दर्द सार्वजनिक कर दिया। मंत्रीमंडल के नामों में जो उभरकर सामने आया
वो ये है कि नरेंद्रसिंह तोमर ने सिंधिया की खूब पैरवी की। तोमर ने अपने करीबियों के नामों पर भी सिंधिया के जरिये सहमति बना ली। चम्बल-ग्वालियर के ये दोनों नेताओं ने तमाम अनुमानों को गलत साबित कर दिया। पहले ये माना जा रहा था कि दोनों के बीच चम्बल-ग्वालियर में वर्चस्व का संघर्ष होगा।
Related story…
https://politicswala.com/2020/07/01/narottammishra-kailashvijayvagiya-shivraj-mantimandal-madhypadesh-jyotiradity-sindhiya/
तोमर-सिंधिया ने तमाम आकलन को झूठा साबित कर साथ आकर ताकत को बढ़ाया है। बहुत संभव है आने वाले वक्त में ये जोड़ी प्रदेश भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी कमान संभालती दिखे। दोनों मिलकर शिवराज और नरोत्तम सरीखे कद्दावर नेताओं को सत्ता से बाहर कर सकते हैं।
Related story…
https://politicswala.com/2020/07/01/shivraj-amrit-narottam-mantrimandal/
You may also like
-
भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में शॉर्ट एनकाउंटर
-
महाकाल मंदिर में अमावस्या से पहले मनेगी दीपावली, पांचों आरती में होगी आतिशबाजी
-
बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
-
ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत
-
Google का बड़ा खुलासा! 13 लाख एंड्रॉयड डिवाइस में मिला खतरनाक मैलवेयर
