बीसीसीआई की बैठक में आईपीएल को देश से बाहर कराये जाने और स्टेडियम में कुल क्षमता के सिर्फ चालीस फीसदी दर्शकों के प्रवेश पर भी बोर्ड कर रहा विचार
इंदौर। इंडियन प्रीमियर लीग-2020 (आईपीएल) का आयोजन देश से बाहर हो सकता है। इसके अक्टूबर में साउथ अफ्रीका में कराये जाने की सम्भावना अपर भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड तैयारी कर रहा है। दो दिन पहले हुई बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा हुई। कोरोना संक्रमण के चलते आईपीएल स्थगित किया गया है।
बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक इसके अक्टूबर में साउथ अफ्रीका में करवाने की तैयारी बोर्ड कर रहा है। इसमें स्टेडियम में कुल क्षमता से सिर्फ चालीस फीसदी दर्शकों को प्रवेश देने पर भी विचार किया गया है।

आईपीएल कमिटी की उप सचिव और बीसीसीआई महिला विंग की उपाध्यक्ष शैला अहमद ने पॉलिटिक्स वाला को बताया कि हाँ,आईपीएल को देश से बाहर कराये जाने पर विचार किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि बोर्ड इस पर भी विचार कर रहा है। स्टेडियम की कुल क्षमता के चालीस या पचास फीसदी तक ही दर्शकों को प्रवेश देने का भी प्रस्ताव है। आपीएल गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने भी आईपीएल बाहर कराये जाने कि संभावना जताई ।
शैला अहमद ने इसके कार्यक्रम को लेकर कहा अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी पर, अक्टूबर-नवंबर तक सम्भावना है। अंतिम फैसला आईसीसीइ के नए शेड्यूल के हिसाब से होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका ने ही इसकी मेजबानी की इच्छा जताई है। भारत के दर्शको के प्राइम टाइम और टीवी प्रसारण की सुविधा और मौसम की अनुकूलता के हिसाब से लगता है कि मैच साउथ अफ्रीका में होना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।
बीसीसीआई के प्रमुख और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दो दिन पहले सम्भावना जताई कि आईपीएल बिना दर्शकों के भी स्टेडियम में कराया जा सकता है। गांगुली का कहना है कि लोग इसे स्पोर्ट्स चैनल पर देख कर इसका मज़ा उठा सकते हैं।
बीसीसीआई ने इसी बैठक में अगले महीने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाले मैचों को रद्द कर दिया गया है। बोर्ड ने भारतीय टीम के श्रीलंका और ज़िंबाबवे दौरे की किसी भी सम्भावना को पूरी तरह खारिज कर दिया।
You may also like
-
दिल्ली में गोबर से बनेगी ग्रीन गैस, CM रेखा गुप्ता ने 200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट का किया उद्घाटन
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 हफ्ते की गर्भावस्था खत्म करने की दी अनुमति
-
के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी
-
दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए नए नियम प्रस्तावित, बुजुर्गों की मदद और फर्स्ट एड बॉक्स रखना होगा जरूरी
-
किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद
