नई दिल्ली। जो तय था वही हुआ। कभी कट्टर कांग्रेसी रही अलका लांबा ने फिर कांग्रेस का पंजा पकड़ लिया। आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार दिन में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पांच रुपये की पर्ची भी कटाई। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष उस्मान, आदर्श नगर जिलाध्यक्ष जिंदल व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
अलका ने ट्वीट कर बताया, ‘आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी श्री पी सी चाको जी, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कॉंग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूं।’अलका ने कहा, मैं सोनिया गांधी जी,जी एवं काँग्रेस परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूँ,मुझे एक बार फिर परिवार के सदस्य के तौर पर स्वीकार कर सम्मान देने पर धन्यवाद।
You may also like
-
दिल्ली में 10 दिन पहले ही स्मॉग की दस्तक, GRAP की तैयारी 1 नवंबर से क्यों?
-
ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
-
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
-
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
-
लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?
