# politicswala report
Bihar Elections-दिल्ली। बिहार चुनाव और उसकी तयारी को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी कार्रवाई तेज कर ली है। गठ्बंधन और सहमति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी क्रम में तय हुई है आज Delhi में कांग्रेस और RJD की बैठक । मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ होने वाली इस बैठक को लकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी औपचारिक बैठक होनी है। जिसमें बिहार चुनाव के लिए रणनीतियों पर बात होगी। आरजेडी कांग्रेस की सबसे पुरानी सहयोगी है।
दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक में आगामी बिहार चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी है। इस बैठक में बिहार चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन और रणनीति पर चर्चा होगी। अब चुनाव में महज छह से आठ महीने का समय शेष है। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर Delhi में कांग्रेस और RJD की बैठक हो रही है। इस बैठक में चुनावों को लेकर ही चर्चा होनी है।
खड़गे भी 20 अप्रैल को आएंगे बिहार
बिहार विधानसभा में कुछ ही समय बचा है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। बिहार में कांग्रेस की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी आरजेडी को भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनाया गया है। आरजेडी कांग्रेस की बैठक खड़गे के आवास पर होनी है। इस बैठक के बाद 20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार के बक्सर पहुचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच बिहार की स्थिति पर चर्चा होगी। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) अधिनियम के बाद की स्थिति पर भी विचार किया जाएगा।
कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में
कांग्रेस ने बिहार में पार्टी हाईकमान को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी 243 विधानसभा सीटों पर ध्यान देना होगा। कांग्रेस द्वारा जारी इस निर्देश का उद्देश्य है कि पार्टी और पार्टी के सहयोगी दोनों के लिए जीत की संभावना को बढ़ाया जाए। चाहे सीट पर कोई भी उम्मीदवार हो मगर जीतना महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं सूत्रों की मानें तो पार्टी बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इससे पहले भी कांग्रेस ने 70 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था। राजद भी राज्य में लगभग 150 सीटों पर मैदान में उम्मीदवार उतार सकती है।
You may also like
-
सचिन तेंदुलकर मार्ग का रुका काम तत्काल शुरू करने के निर्देश, बकायेदार ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
-
MP में 1,134 करोड़ की खरीदी पर सवाल! ₹250 करोड़ बच सकते थे? सरकार कराएगी उच्चस्तरीय जांच
-
एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन
-
मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
-
प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री काश्यप
