इंदौर. पूर्व वित्त मंत्री राघव जी ने सोमवार को बीजेपी दफ्तर पहुंचकर सबको चौंका दिया. वे पांच साल बाद बीजेपी कार्यालय आये. अपने सेवादार के साथ यौन क्रीड़ा की सीडी वायरल होने के बाद से वे राजनीति से दूर थे. राघवजी पांच साल बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह से मुलाकात कर विदिशा जिले की शमशाबाद विधानसभा सीट से बेटी ज्योति शाह को टिकट देने की मांग की है. शमशाबाद से वर्तमान में मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा विधायक हैं. राघवजी ने पार्टी कार्यालय में अन्य नेताओं से भी मुलाकात की. वे करीब आधे घंटे तक कार्यालय में रहे. शमशाबाद विधानसभा सीट से पूर्व में राघवजी खुद विधायक रहे हैं, पिछले चुनाव में उनकी बेटी को विदिशा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन तब राघवजी को यौन आरोपों की वजह से पाटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. करीब पांच साल बाद उनका भाजपा कार्यालय में पहुंचने से विदिशा भाजपा में हलचल मच गई है. प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा के बाद राघवजी ने बताया कि राकेश सिंह उनके पुराने मित्र हैं, वे उनसे सामान्य चर्चा के लिए आए थे. साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चर्चा के दौरान बेटी को शमशाबाद विधानसभा सीट से टिकट देने की मांग भी रखी गई.जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने आश्वस्त भी किया है.
You may also like
-
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
-
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण
-
दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की 5 उड़ानें लेट, लेह-जम्मू समेत फ्लाइट्स प्रभावित
-
NSUI ने काटा था टिकट, दीपांशू शौकीन की जीत क्यों है खास?
