इंदौर. पूर्व वित्त मंत्री राघव जी ने सोमवार को बीजेपी दफ्तर पहुंचकर सबको चौंका दिया. वे पांच साल बाद बीजेपी कार्यालय आये. अपने सेवादार के साथ यौन क्रीड़ा की सीडी वायरल होने के बाद से वे राजनीति से दूर थे. राघवजी पांच साल बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह से मुलाकात कर विदिशा जिले की शमशाबाद विधानसभा सीट से बेटी ज्योति शाह को टिकट देने की मांग की है. शमशाबाद से वर्तमान में मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा विधायक हैं. राघवजी ने पार्टी कार्यालय में अन्य नेताओं से भी मुलाकात की. वे करीब आधे घंटे तक कार्यालय में रहे. शमशाबाद विधानसभा सीट से पूर्व में राघवजी खुद विधायक रहे हैं, पिछले चुनाव में उनकी बेटी को विदिशा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन तब राघवजी को यौन आरोपों की वजह से पाटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. करीब पांच साल बाद उनका भाजपा कार्यालय में पहुंचने से विदिशा भाजपा में हलचल मच गई है. प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा के बाद राघवजी ने बताया कि राकेश सिंह उनके पुराने मित्र हैं, वे उनसे सामान्य चर्चा के लिए आए थे. साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चर्चा के दौरान बेटी को शमशाबाद विधानसभा सीट से टिकट देने की मांग भी रखी गई.जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने आश्वस्त भी किया है.
You may also like
-
टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्यपाल पटेल
-
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, CM मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की
-
धार्मिक स्वतंत्रता पर MP के निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट वायरल, सऊदी अरब से की भारत की तुलना
-
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 40 किमी की रफ्तार से हवाएं और कई जिलों में बारिश का अलर्ट
-
शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा
