ग्वालियर.
दीपावली पर घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने के लिए नगर निगम के स्वच्छ दिवाली एक रुपये वाली अभियान में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी हो रही है।
21 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान में 11 दिन के भीतर नागरिकों ने 10 हजार 829 वस्तुएं दान की हैं। इनमें कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं।
1 व्यक्ति अधिकतम 5 वस्तुएं ले सकेगा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत घरों से एकत्रित सामग्री को फूलबाग स्थित थ्री आर सेंटर में छंटाई और जरूरी मरम्मत के बाद दोबारा उपयोग योग्य बनाया जाएगा। तीन नवंबर से यह वस्तुएं जरूरतमंदों को मात्र एक रुपये प्रति वस्तु की दर से उपलब्ध कराई जाएंगी। एक व्यक्ति अधिकतम पांच वस्तुएं ले सकेगा।
You may also like
-
स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- बीमारू से विकसित राज्य बन रहा मध्यप्रदेश
-
बजरंग भक्त मंडल ने की 625 किलो हरे चारे की सेवा, जयारोग्य अस्पताल परिसर में किया भोजन वितरण
-
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार घोषित, डुमन लाल ध्रुव और संजू देवी सम्मानित
-
रायपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, संजय श्रीवास्तव ने किया याद
-
भिलाई में मतदाता सूची की गड़बड़ी पर चार अधिकारियों को नोटिस
