नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मंगलवार को बड़ा धमाका किया। सिंह ने दावा किया है कि उनके पास भाजपा और आरएसएस के कई नेताओं की अश्लील सीडी हैं। उनके दावे के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिंह को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सीडी है, तो सामने लाइए।
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मंगलवार को बड़ा धमाका किया। सिंह ने दावा किया है कि उनके पास भाजपा और आरएसएस के कई नेताओं की अश्लील सीडी हैं। उनके दावे के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिंह को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सीडी है, तो सामने लाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही सीडी पर जिंदा है।
नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना हमारी संस्कृति नहीं है। वरना हमारे पास भी भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की सीडी है। सीडी मैंने देखी है, रिकॉर्ड में भी रखी है। हम गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ेंगे।
कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के हवाई फायरिंग वाले वीडियो के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक ने कोई अपराध नहीं किया है। गृहमंत्री छोटी-छोटी बात परएफआईआर कराते हैं। इससे कांग्रेस विधायक दबने वाले नहीं हैं। हम 2023 में इसका जवाब देंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के सीडी वाले बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं आज एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि क्या कांग्रेस के पास यही सब कुछ है? कांग्रेस का चरित्र ही सीडी पर जीवित रहना रहा है। एक-दूसरे को ब्लैकमेल करना, फंसाना, इसलिए उनको यही दिखाई देता है।
वीडी शर्मा ने कहा- शर्म आनी चाहिए। आप 24 घंटे झूठ बोलते हैं। मैं चैलेंज करता हूं और गंभीरता के साथ कहता हूं कि अगर आपकी औकात है, तो इसे सामने लाइए। झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना, आप विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। कुछ भी बोलेंगे क्या? इनको जनता जवाब देती है। सीडियो में उलझाना, सीडियो में फंसाना कांग्रेस का चरित्र है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस दुरावस्था के दौर में है। ऐसे लोग जब नेता प्रतिपक्ष बनेंगे, इस प्रकार की भाषाएं बोलेंगे, तब तो आप सदन छोड़ कर भाग गए। सदन के अंदर तो आपके पास देने को जवाब नहीं है। सदन छोड़ के भाग गए। यहां आकर आप इनकी बातें कर रहे हो। हम इस बात की चिंता नहीं करते, ऐसे झूठ और छल, कपट की राजनीति करने वाले। मैं उनके बारे में कुछ शब्द उपयोग करूं, ये मेरा चरित्र नहीं है। मेरी संस्कृति नहीं कहती कि मैं किसी के बारे में खराब शब्दों का उपयोग करूं।
You may also like
-
एपस्टीन का हरम और ‘मसाज’ के पीछे छिपे मायने !
-
संघ सबका पर सरसंघचालक सिर्फ ब्राह्मण !
-
विधानसभा चुनावों में अकेले के दम पर मैदान में उतरेगी BSP मायावती का बड़ा दांव, बंगला आवंटन विवाद पर कही बड़ी बात
-
एमपी बजट 2026: ई-बस, स्वास्थ्य और किसानों पर बड़ा फोकस, विकास की नई दिशा है 2026 का यह बजट
-
इंडिया AI समिट 2026: चीनी रोबोट को अपना बताने पर, गलगोटियास यूनिवर्सिटी को AI समिट से हटाया से गया
